फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

अक्षय नवमी पर लगाई आंवला के वृक्ष की परिक्रमा

Wed, 06 Nov 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। अक्षय नवमी पर्व पर महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने भगवान राधा-कृष्ण के भजन भी गाए, साथ ही बुजुर्गों और ब्राह्मणों को दान दिया।
विज्ञापन

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने वाले लोग भगवान विष्णु के प्रतीक आंवला पेड़ की पूजा करते हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मंगलवार को अक्षय नवमी पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा करने वालों की होड़ रही। बिरुआबाड़ी मंदिर में आंवला के पेड़ के पास सुबह से ही भीड़ रही। पूजा करने वालों का दोपहर तक तांता लगा रहा। महिलाओं व युवतियों ने पेड़ की 108 परिक्रमा कर इतनी ही संख्या में विभिन्न खाद्य और अन्य वस्तुओं का दान किया। पूजा स्थल पर सामूहिक रूप से राधा कृष्ण के भजन गाए गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पर्व परिवार की समृद्धि का प्रतीक है। कार्तिक माह के चलते इसका महत्व और बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed