{"_id":"5d96498c8ebc3e01830a1c2a","slug":"cultural-badaun-news-bly3786356187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के खिलाफ छात्राओं ने बाजार में जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के खिलाफ छात्राओं ने बाजार में जगाई अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पॉलिथीन और गंदगी से होने वाले नुकसान के खिलाफ गुरुवार को अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज की करीब 600 छात्राओं ने रैली निकाली। दुकानदारों को पॉलिथीन में रखकर सामान नहीं देने और दुकानों का कचरा सड़कों पर नहीं फेंकने का संकल्प दिलाते हुए पालिका कार्यालय पहुंचीं छात्राओं का पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
नगर पालिका परिषद प्रशासन की अगुवाई में पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता रैली अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज सुबह 10 बजे शुरू हुई। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिल्सी रोड बाजार से घंटाघर चौराहे से होकर स्टेशन रोड पर पहुंचीं छात्राओं ने दुकानदारों को भी पॉलिथीन से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। जागरूकता संदेश लिखीं पट्टिकाओं को लेकर रैली में शामिल छात्राओं ने पेड़-पौधों की रक्षा, गंदगी नहीं फैलाने और जल संरक्षण का भी संदेश दिया। रैली के समापन पर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कार्य तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि सामूहिक रूप से लोग पहल नहीं करें। समाजसेवी संस्थाओं और व्यापार मंडल के नेताओं ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य मीरा अग्रवाल और सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने देश और समाज हित के कार्यक्रमों में छात्राओं के हौसले की तारीफ की। इस मौके पर वशीम निगहत, तौसीफ अहमद, निखिल, संजशय गौतम, दीपक कुमार और कमर जावेद मौजूद थे।