फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

गायत्री परिवार ने भगवती देवी की जयंती पर कराया दीपयज्ञ

Fri, 20 Sep 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से भगवती देवी शर्मा की जयंती पर दीपयज्ञ का आयोजन कर उनके विचारों को जीवन में उतार कर समाज को नई दिशा प्रदान करने पर जोर दिया गया। बच्चों ने गीत और संगीत के जरिए समां बांध दिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आचार्य श्रीराम शर्मा और भगवती देवी शर्मा के विचारों के प्रचार और प्रसार पर जोर दिया। कहा कि भगवती देवी के विचारों ने सभी को ऐसा मार्ग दिखाया है जिस पर चलकर समाज के लिए अच्छे कार्य करने की सीख मिलती है। गायत्री परिवार की महिलाओं ने दीप यज्ञ भी किया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया। महिला सदस्यों में कल्पना मिश्रा और ममता शर्मा ने पूज्य माता के विचारों के लिए जीवन का शीतल करने वाला बताया। संजीव कुमार शर्मा ने नारी जागरण में उनकी तारीफ की। प्रखर संस्कारशाला के बच्चों ने धार्मिक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। गायत्री परिवार के आर्येंद्र यादव ने अक्तूबर महीने में होने वाले 108 गायत्री कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर रामभरोसे लाल माहेश्वरी, राजेंद्र गुप्ता, बदन सिंह, भूरे यादव, राजवीर, राजपाल, सुखपाल यादव, डॉ. नरेंद्र पाल शर्मा, ध्रुव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed