{"_id":"6ac2957230973ffe520d15e8","slug":"crowds-of-patients-gather-at-health-fairs-two-people-receive-arv-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174673-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोग्य मेलाें में जुटी मरीजों की भीड़, दो लोगों को लगी एआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोग्य मेलाें में जुटी मरीजों की भीड़, दो लोगों को लगी एआरवी
विज्ञापन
आसफपुर आरोग्य मेला में मरीजों को देखता अस्पताल का स्टाफ। संवाद
बदायूं। दबतोरी के आरोग्य मेला में 41 जांचों में छह शुगर के मरीज निकले। दो लोगों को एंटी रेवीज वैक्सीन (एआरवी) भी लगाई गई। आसफपुर में मरीजों की जांच में किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। फैजगंज बेहटा में मरीजों की लाइनें लगी रहीं। चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति न होने से मरीजों को भटकना पड़ा।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी में लगे आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। आए 108 मरीजों को फार्मासिस्ट ने देखकर इलाज किया। इनमें अधिकतर लोग जुकाम, बुखार, बदन दर्द और एलर्जी से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट की सलाह पर 41 रोगियों ने अपने रक्त की जांच कराई। इनमें 14 मलेरिया, 06 टाइफाइड, 06 पीलिया, 02 डेंगू और 13 ने शुगर की जांच कराई। सभी 41 जांचों में छह रोगियों की शुगर निर्धारित मानक से अधिक पाई गई, अन्य सभी जांचें सामान्य रहीं।
दो व्यक्तियों को कुत्ता और बंदर काटने के बाद लगाई जाने वाली एआरवी लगाई गई। आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट समद अली, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, स्टाफ नर्स कल्पना, एएनएम एलम और स्वीपर जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
आसफपुर। ग्राम मन्नूनगर स्थित पीएचसी पर आरोग्य मेले में 30 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मेले में डेंगू की जांच भी गई गई। जांच में किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इस मौके पर डॉ. ईशान चौधरी, फार्मासिस्ट गिरिराज कुमार, वार्ड बॉय हिमांशु शर्मा, सफाई कर्मचारी दिव्यांशु मौजूद रहे।
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में शाम तीन बजे तक 139 मरीज देखे गए। सभी सर्दी, जुकाम, सांस और बुखार से पीड़ित थे। आसफपुर सीएचसी से आईं डॉ. नाजरा ने मरीजों को देखकर दवा लिखी। वार्ड बॉय विवेक ने मरीजों को दवा वितरित की। सचिन गुप्ता ने मरीजों के पर्चे बनाए।
चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति न होने से मरीजों को भटकना पड़ा। एलटी जावेद अहमद ने टीबी मरीजों को देखकर दवा वितरण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर आज मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, लाइन में लगाकर पर्चे बनाए गए। केंद्र पर इतने मरीजों के आने के बावजूद चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति न होने से कुछ मरीज वापस लौट गए।
-- -
जन-आरोग्य मेले में 21 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर रविवार को आरोग्य मेला में कुल 21 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. ऋषिता राज ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और निशुल्क दवाएं वितरित कीं। बदलते मौसम में होने वाले मौसमी बुखार से बचाव के साथ ही डेंगू और मलेरिया से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। संवाद