फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowd of Kanwariyas caused jam on the highway from Kachla Gangaghat in budaun

Budaun News: कांवड़ियों की भीड़ से बिनावर से कछला गंगाघाट तक हाईवे पर जाम, पुलिस को बहाना पड़ा पसीना

Sun, 11 Aug 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

बदायूं के कछला में सावन के चौथे सोमवार को लेकर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। कांवड़िये भी जाम में फंसे गए। 

विज्ञापन
Crowd of Kanwariyas caused jam on the highway from Kachla Gangaghat in budaun
उझानी में छतुइया रेल फाटक पर लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कछला में गंगाजल लेने उमड़े कांवड़ियों की भीड़ से शनिवार रात से रविवार शाम तक बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। कांवड़ियों के वाहनों को निकलवाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर आसपास के जिलों के साथ ही दूर जनपदों से भी शिव भक्त कांवड लेने आ रहे हैं। कांवडिये ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम पर डीजे के साथ रातभर निकलते रहे। कांवड़ियों के लिए गंगा घाट पर पार्किंग की व्यवस्था तो की गई लेकिन लाखों की संख्या में कांवड़ियों के पहुंच जाने से हाईवे पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन




छतुईया फाटक से कछला तक जाम ही जाम
उझानी से निकलने के बाद छतुईया फाटक से कछला तक शिव भक्तों की कतार लगी रही जिससे करीब सात किलोमीटर तक जाम लगा रहा है। कछला चौराहे से पैदल गंगा घाट तक पहुंचने में भी कांवड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी लेते रहे कांवड़ यात्रा का जायजा
शनिवार रात से कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जगह-जगह जाकर निरीक्षण करते रहे। पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया कि अपने प्वाइंट से हटेंगे नहीं। रूट डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया गया।

अपने ही वाहन चालकों की वजह से जाम में फंसे कांवड़िये
कांवड़ियों को कछला चौराहे समेत तीन- चार स्थानों पर जाम से रूबरू होना पड़ा। रविवार तड़के करीब पांच बजे कछला में राधेलाल कॉलेज के पास जाम लगा तो घंटाभर में ही कांवड़ियों की ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई। 

पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कॉलेज के आसपास तो आवागमन शुरू करा दिया, लेकिन चौराहे के पास जाम लग गया। यहां भी पुलिस कर्मियों पसीना बहाना पड़ा। पूर्वाह्न में जाम वितरोई मोड़ के पास लगा। चश्मदीदों में जंगी सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के वाहनों के चालकों ने ही अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को बेतरतीब निकालने की कोशिश की, जो जाम लगने की असल वजह बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed