फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crop crops are not getting enough electricity

पर्याप्त बिजली न मिलने  से चौपट हो रहीं फसलें

Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी Updated Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crop crops are not getting enough electricity
लाइट - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त बिजली न मिलने 
विज्ञापन

से चौपट हो रहीं फसलें
भाकियू की मासिक पंचायत में जोरशोर से उठा मुद्दा

भारतीय किसान यूनियन की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई मासिक पंचायत में जनहित की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला सचिव दुर्वेंद्र चौहान ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। फसलें सूखने की कगार पर हैं और बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर लूट खसोट में लगा है। किसानों की चौपट होती फसलों की ओर कोई ध्यान नहीं है।
महासचिव आसिम उमर ने नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर के ओवरहैड टैंकों की सफाई पालिका की ओर से नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं नगर में कई जगह पाइप लाइन फटी होने से गंदा पानी पहुंच रहा है, वहीं सड़कों पर जलभराव की समस्या से भी लोग दो चार हो रहे हैं। नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने भी रोडवेज बस स्टैंड की मांग को लेकर बात रखी। इस मौक पर राधाकृष्ण यादव, राजपाल यादव, गंगा सिंह, मटरूलाल, पप्पू, रामदास प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, बाबू सैफी, सतीश शर्मा, नरेश श्रीवास्तव, रामबहादुर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों का हंगामा
दहगवां। एक सप्ताह पहले फुंका ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। इससे जहां उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, विद्युत चलित उपकरण शोपीस बने हैं। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के गांव आंतर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले 60 केबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया थ। तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी यह समस्या पैदा हो चुकी है। बावजूद इसके कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed