फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth laws Death , murder charges

ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को बुलाने ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक मुकेश के भाई उमेश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराली घर से भागे हुए हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतक  के भाई का कहना है कि शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। 
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव एहबिया निवासी मुकेश (24) पुत्र नरेश की उसहैत थाने के गांव नौगवां में ससुराल है। होली से दो दिन पहले मुकेश की पत्नी सुनीता को उसका भाई रामपाल विदा कराकर ले गया था। मंगलवार को मुकेश अपनी पत्नी सुनीता को विदा कराने ससुराल पहुंचा था। मुकेश के भाई उमेश का आरोप है कि गुरुवार को उसे खबर मिली कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है। वह नौगवां पहुंचा। तब तक ससुराली वहां से भाग चुके थे। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में मुकेश की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। उमेश का आरोप है कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

-----
दो दिन पहले ही मुकेश और उमेश में मारपीट हुई थी। इसके बाद मुकेश अपनी ससुराल आ गया था। मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed