{"_id":"56fd61394f1c1b903ff00106","slug":"youth-laws-death-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को बुलाने ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक मुकेश के भाई उमेश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराली घर से भागे हुए हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतक के भाई का कहना है कि शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
बिनावर थाने के गांव एहबिया निवासी मुकेश (24) पुत्र नरेश की उसहैत थाने के गांव नौगवां में ससुराल है। होली से दो दिन पहले मुकेश की पत्नी सुनीता को उसका भाई रामपाल विदा कराकर ले गया था। मंगलवार को मुकेश अपनी पत्नी सुनीता को विदा कराने ससुराल पहुंचा था। मुकेश के भाई उमेश का आरोप है कि गुरुवार को उसे खबर मिली कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है। वह नौगवां पहुंचा। तब तक ससुराली वहां से भाग चुके थे। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में मुकेश की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। उमेश का आरोप है कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
-----
दो दिन पहले ही मुकेश और उमेश में मारपीट हुई थी। इसके बाद मुकेश अपनी ससुराल आ गया था। मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।-कमलेश सिंह, एसओ उसहैत