फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman and two miscreants Shot, one killed

बदमाशों ने महिला समेत दो  को गोली मारी, एक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman and two miscreants Shot, one killed
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कई घंटे कादरचौक के तीन गांवों में बदमाशों का तांडव
विज्ञापन

भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

 बदहाल कानून व्यवस्था के बीच बेखौफ हुए बदमाशों ने बुधवार रात कादरचौक थाने के कई गांवों में तांडव किया। मामूरगंज में बदमाशों ने रामभरोसे नाम के ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। जोरीनगला में पूनम नाम की महिला को गोली मार दी। गंगपुर गांव में भी बदमाशों ने धावा बोला। यहां जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ दिया। आधा दर्जन बदमाश पिकअप वाहन से इन गांवों में पशुओं की चोरी करने पहुंचे थे। गांव के लोग एसओ को सीयूजी नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। गुरुवार सुबह एसएसपी महेंद्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। 
बुधवार रात करीब 12 बजे पिकअप वाहन में सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश जोरी नगला गांव पहुंचे। गांव में शिवराज के घेर से एक भैंस को पिकअप वाहन में चढ़ा ली। दूसरी भैंस को चढ़ाते समय शिवराज की पत्नी पूनम (30) जाग गई। पूनम ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पूनम के सीने में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में जाग होने पर बदमाश यहां से भाग गए। ग्रामीणों ने कई बार एसओ रुकुमपाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन, फोन रिसीव ही नहीं हुआ। 
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने मामूरगंज का रुख किया। यहां बदमाशों ने नरेश के घेर से भैंस खोल ली, नरेश की दो दिन पहले ही मौत हुई थी। उसका बहनोई उझानी के मोहल्ला अहीर टोला निवासी रामभरोसे आया हुआ था। आहट होने पर रामभरोसे जाग गया। रामभरोसे ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। गांव में जाग होने पर बदमाश यहां से भी भाग निकले। यहां भी गांव के तमाम लोगों ने एसओ के सीयूजी नंबर पर बार-बार फोन किया। 100 नंबर पर भी कॉल की, लेकिन, पुलिस गांव नहीं पहुंची। परिवार के लोग रामभरोसे को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाशों का तांडव यहीं नहीं रुका, गंगपुर गांव में भी धावा बोला। यहां किसी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ दिया। पूनम को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस सक्रिय होती तो घिर सकते थे बदमाश
कादरचौक। पूरे मामले में कादरचौक थाना पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। गांव के लोगों का भी कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाशों को घेरा जा सकता था। तीन गांवों में बदमाशों ने तांडव किया। बार-बार फोन करने पर भी न तो एसओ के सीयूजी नंबर पर बात हुई और न ही कंट्रोल रूम का 100 नंबर रिसीव हुआ। पुलिस की लापरवाही की वजह से संगीन वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग निकले। गौर करने वाली बात है कि कादरचौक थाने का लैंडलाइन फोन कई महीने से खराब पड़ा है। 
------
साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे रामभरोसे
कादरचौक। उझानी के मोहल्ला अहीरटोला निवासी रामभरोसे (35) पुत्र रामप्रसाद के साले नरेश की दो दिन पहले मौत हो गई थी। बुधवार को नरेश के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामभरोसे अपनी ससुराल पहुंचा था। भाई की मौत से उसकी पत्नी गमगीन थी। ऐसे में बुधवार रात वह पत्नी के साथ ससुराल में ही ठहर गया। किसी को नहीं पता था कि साले की मौत के बाद बहनोई की इस तरह से हत्या कर दी जाएगी। 
------
एसएसपी ने लगाई थाना पुलिस को फटकार
कादरचौक। वारदात के बाद गुरुवार सुबह एसएसपी महेंद्र यादव ने एसपी सिटी अनिल यादव के साथ मामूरगंज पहुंच कर वारदात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी थाने पहुंचे। घटना को लेकर यहां एसएसपी महेंद्र यादव ने थाना पुलिस की फटकार लगाई। एसओ रुकुम पाल को वारदात का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया।

-----
दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराध हुआ है। थाना पुलिस को जल्द वर्कआउट का आदेश दिया गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed