फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When they are not beloved Ganesha He had committed suicide

प्रेमिका के न आने पर गणेश ने कर ली थी आत्महत्या

Sun, 21 Aug 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाई की तहरीर पर प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
सुसाइड करने में प्रयोग किया गया तमंचा अब भी गायब 

 वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के रहने वाले एमबीए के छात्र ज्ञानप्रकाश उर्फ गणेश की हत्या नहीं हुई थी। प्रेम-प्रसंग के चलते गणेश खुद ही गोली मारकर जान दे दी थी। गणेश के भाई धनपाल ने रुद्रपुर की युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर थाने में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोबाइल में मिले मैसेज के आधार पर गणेश के आत्महत्या करने की पुष्टि की। रविवार शाम को एएसपी देहात संजय राय ने मामले की जांच की। साथ ही कॉल डिटेल निकलवाकर एवं मोबाइल नंबर के आधार पर लड़की को ट्रेस करने के निर्देश दिए। 
सैदपुर के वार्ड तीन के निवासी शिवलाल का पुत्र गणेश मुरादाबाद से एमबीए कर था। उसी कॉलेज से एमबीए कर रही रुद्रपुर की एक छात्रा से गणेश के प्रेम संबंध हो गए। पुलिस के मुताबिक गणेश ने अपनी प्रेमिका मधु को मैसेज और कॉल करके 20 अगस्त तक आने के लिए कहा था, ऐसा न करने पर गणेश ने कुछ भी कर गुजर जाने का मैसेज किया था। मधु के न आने पर उसने दोस्त कमल को आत्महत्या करने की बात भी बताई थी। इस पर कमल ने उसे मैसेज करके ऐसा न करने के लिए समझाया भी। कमल ने कहा कि अगर उसने ऐसा करने की कोशिश तो वह शिकायत कर देगा, लेकिन गणेश ने 21 अगस्त की शाम को ही तमंचे गोली मारकर सुसाइड कर ली थी। मामला प्रेम-प्रसंग की ओर मुड़ जाने की वजह से फिलहाल पुलिस गणेश के मोबाइल और उसकी प्रेमिका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाल कर घटना की जांच करेगी। 
विज्ञापन

एसओ नरेश चंद्र कश्यप ने कहा कि आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल के मैसेज से प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए रुद्रपुर की प्रेमिका  तक पहुंचकर कारऱ्र्रवाई  की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक और लड़की से भी प्रेम-संबंध 
सैदपुर। गणेश का एक और  लड़की से भी प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक गणेश उसको मैसेज भेजा करता था, जिनमें प्रेम-प्रसंग भरी बातचीत होती थी। पुलिस को उसके मोबाइल से ऐसे कई मैसेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस उसकी प्रेमिका पर फोकस कर रही है। 

-----
आखिर कहां गया तमंचा? 
सैदपुर। गणेश की हत्या के बाद पुलिस ने इसे मोबाइल पर मिले मैसेज के आधार पर सुसाइड में तब्दील कर दिया है। इस संबंध में उसके भाई धनपाल ने पुलिस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उसकी प्रेमिक मधु पर लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन एक बात अभी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है, कि जिस तमंचे से गणेश ने अपने गोली मारी थी, वो कहां है? क्या गोली मारने के बाद गणेश ने खुद ही तमंचा फेंक दिया। गणेश की सुसाइड करने में प्रयुक्त हुआ तमंचा आखिर कहां गया? यह सवाल सभी के जेहन में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed