{"_id":"58ac49134f1c1b0653b24136","slug":"ujhani-had-in-the-cottage-found-dead-in-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में झोपड़ी में पड़ा मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में झोपड़ी में पड़ा मिला ग्रामीण का शव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अविवाहित था मृतक अनेकपाल, अनहोनी की आशंका
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी ग्रामीण की लाश उसकी झोपड़ी में तख्त के नीचे पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को सबसे पहले मृतक के भतीजे ने देखा। उसकी गर्दन के पास मामूली चोट का निशान भी नजर आया लेकिन मौके पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिली जो हत्या की ओर इशारा करता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है।
दहेमू निवासी 46 वर्षीय अनेकपाल सिंह गांव के बाहर सपेरों की बस्ती के पास झोपड़ी में रहता था। शाम को उसने भतीजे के घर खाना खाया। रात में सोने के लिए जाने की कहकर निकल गया। सुबह में वह नहीं लौटा तो भतीजा कुलदीप झोपड़ी में पहुंचा। मृत अवस्था में अनेकपाल को तख्त के नीचे पड़ा देख कुलदीप ने परिवार के लोगों को सूचना दी। कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। ग्रामीणों की माने तो अनेकपाल की गर्दन के पास मामूली चोट का निशान था। पुलिस ने घरवालों समेत कई लोगों से बात कर मृतक के बारे में जानकारी हासिल की। मृतक के घरवालों ने भी पुलिस को ऐसी कोई बात नहीं बताई है जो अनेकपाल की किसी से रंजिश की ओर इशारा करती। मृतक अविवाहित था। उसका भाई बाहर कहीं काम करता है। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी।