फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two sides clash over construction of Waqf land

वक्फ की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प

Tue, 11 Jul 2017 11:48 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 11 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over construction of Waqf land
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
-निर्माण रुकवाने पहुंचे मुतवल्ली से हुई तकरार, काम रोका गया          
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर चल रहे निर्माण को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच तकरार हो गई। निर्माण का विरोध करने पहुंचे मुतवल्ली की भी यहां काम करा रहे लोगों से झड़प हुई। बाद में पुलिस ने मामले को संभाला। फिलहाल मौके पर निर्माण रुकवा दिया गया है।      
शहर कोतवाली के मोहल्ला वेदो टोला के आरिफ रईस नेकपुर में संतोख सिंह तिराहे के पास स्थित वक्फ भूमि के मुतवल्ली हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कुछ लोग वक्फ की इस जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट से भी इसकी शिकायत की गई थी। मंगलवार को आरिफ सईद अपने पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण का विरोध किया। इस पर झड़प हो गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर सिविल लाइंस से चीता मोबाइल पहुंच गई। फिलहाल निर्माण करा रहे लोगों ने यहां काम बंद कर दिया है। मुतवल्ली आरिफ रईस ने निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वक्फ संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।    
विज्ञापन

---------            
पक्का बाग में सामान्य हो गए हालात            
बदायूं। शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्का बाग में हालात अब पूरी तरह से सामान्य हो गए हैं। यहां एक धर्म स्थल के पास जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। एक पक्ष के लोगों का आरोप था कि यह निर्माण कब्रिस्तान की जमीन पर कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने यह निर्माण ढहा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। मामले में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी की। पुलिस ने मौके पर काम रुकवा दिया है। यहां अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed