फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl reaches boyfriend's house after refusing to marry

Kushinagar News: शादी से इन्कार पर प्रेमी के घर पहुंची युवती

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girl reaches boyfriend's house after refusing to marry
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की सुबह अचानक पड़ोस के गांव में रहने वाले अपने सजातीय प्रेमी के घर जा पहुंची। घर के भीतर युवती को देखकर प्रेमी के परिजन के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

प्रेमी के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और युवक दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि युवती को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब छह दिन पूर्व युवती ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बगल के गांव के एक युवक का तीन वर्ष पूर्व उसके घर आना-जाना शुरू हुआ था। आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। करीब 20 दिन पूर्व जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed