फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two killd

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, सात घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव कुंवरगांव में बाइक पेड़ से टकराने से हादसा
जिले में अलग-अलग हुई सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के घर पर कोहराम मच गया है। 
उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कुंवरगांव में रहने वाले 28 वर्षीय संदीप और 10 वर्षीय सोनू बाजार के लिए निकले थे। कुंवरगांव के नजदीक ही शाहपुर के पास एक पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया। रास्ते में ककराला के पास दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संदीप की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा है। 

वहीं, कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंज तिराहे पर अनियंत्रित टैंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सोनू और सत्यवीर, आकाश और ओमपाल घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंपो पेड़ से जा टकराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। एक अन्य घटना में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रानेट निवासी ब्रहमचारी बाइक से पड़ौली जा रहे थे। उनकी बाइक रास्ते में वह टैंपो से टकरा गई। दुघर्टना में ब्रहमचारी और टैंपो चालक राजेंद्र को चोटें लगी है। इसके अलावा दहगवां थाना क्षेत्र के गांव सरेंद्र निवासी राहुल बाइक से अपनी ननिहाल सखानू से लौट रहा था। उस्मानपुर के पास जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे राहुल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed