फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two houses robbed of half a million

दो घरों में डेढ़ लाख की लूट

Sun, 08 Jan 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two houses robbed of half a million
दो घरों में डेढ़ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने कृष्णा कॉलोनी में बोला धावा
स्वास्थ्य कर्मी के घर में लूटपाट के दौरान फायरिंग भी

सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार रात कृष्णा कॉलोनी में फौजी और निजी अस्पताल के कर्मचारी के घरों में जमकर लूटपाट की।  बदमाशों ने पहले फौजी के घर को निशाना  बनाया। इसके बाद  निजी अस्पताल के कर्मचारी के घर का दरवाजा यह कर खुलवा लिया कि बच्चे को इंजेक्शन लगवाना है। यहां भी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे।
वारदात शनिवार रात करीब दो बजे की है। नगर की कृष्णा कॉलोनी स्थित फौजी वेदपाल कश्यप के घर में बदमाश छत के रास्ते घुस गए। आहट होने पर जागे फौजी का बेटा सौरभ और पत्नी सुनीता जाग गए। शोर मचाया तो बदमाशों ने इन्हें उन्हें तमंचा दिखाकर धमका दिया। फौजी की पत्नी और बेटी के गले से सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल और पाजेव और अलमारी में रखे 14 हजार रुपये लूट लिए। वेदपाल फौजी इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।
विज्ञापन

फौजी के घर को निशाना बनाने के बाद बदमाशों ने पड़ोस में निजी अस्पताल के कर्मचारी गौरव नागर के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने गौरव के मकान का दरवाजा बच्चे को इंजेक्शन लगवाने की बात कहकर खुलवाया। गौरव के पिता रामचंद्र को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने अलमारी और संदूक से सोने की चेन, दो अंगूठी, पाजेव और 12 हजार रुपया लूट लिए। बकौल गौरव बदमाशों की संख्या पांच-छह थी। बदमाश खाकी पेंट और काली जैकेट पहने थे। घटना के दौरान गौरव ने खुद को अपने परिवार समेत एक कमरे में बंद कर लिया। बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। कामयाब नहीं हुए तो फायरिंग की। गोली दीवार पर लगने से प्लास्टर उखड़ गया। बदमाशों के जाने के बाद गौरव ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास इलाके में बदमाशों को तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लग पाया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसे ही लूटा था कछला का कुष्ठ आश्रम
उझानी। फौजी वेदपाल और निजी अस्पताल के कर्मी के घर में घटना के दौरान बदमाशों का जो अंदाज रहा ,वैसा ही दो जनवरी की रात कछला के कुष्ठ आश्रम में लूटपाट के वक्त सामने आया था। अंतर महज यही रहा कि कछला की घटना में शामिल बदमाश हॉफ पेंट पहने थे। असलाह उनके पास भी थे। पांच दिन के अंदर लूट की दूसरी घटना से लोगों में दहशत का माहौल नजर आने लगा है।

------
घटना की जानकरी मिलने पर मैं खुद मौके पर पहुंचा था। बदमाशों को तलाश करने की कोशिश भी की गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहकीकात की जा रही है। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।
- गोपीचंद्र यादव, इंस्पेक्टर उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed