फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck tire exploded, injuring four children, Referee चार बच्चे घायल

ट्रक का टायर फटने से चार बच्चे घायल, रेफर

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck tire exploded, injuring four children, Referee चार बच्चे घायल
चार बच्चे घायल - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 यूरिया लदे ट्रक का टायर फटने से घर के बाहर खेल रहे चार बच्चे घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक व क्लीनर भाग गए।घटना शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे की है। कस्बा दहगवां में खाद से लदा एक ट्रक एक दुकान पर जा रहा था। दुकान तक पहुंचने का रास्ता कस्बा दहगवां के बीच से है। रास्ता भी संकरा है। ट्रक बीच रास्ते पहुंचा, तो अचानक से ट्रक का पिछला एक टायर फट गया। टायर फटने की आवाज से एकाएक हडबडी मच गई। जहां टायर फटा उसके सामने घर के चबूतरे पर खेल रहे चार बच्चों के मुंह, हाथ-पैर पर सड़क किनारे पड़ी बजरी जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल बच्चों को देख चालक और क्लीनर भाग गए। बच्चों को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। घायल अरमान (8), मोमीन (3), अयान (7) और अंसुल (4) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed