{"_id":"59c6aa704f1c1b8b688b62c6","slug":"to-save-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बचाने के लिए साथी को फंसा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बचाने के लिए साथी को फंसा दिया
बदायूं।
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही सुनील कुमार बहाल, रोहित तोमर को किया निलंबित
स्टेशन पर वेंडर से मारपीट का मामला
शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा करने और वेंडर को पीटने वाले सिपाही ने खुद को बचाने के लिए अपने एक साथी को फंसा दिया। जीआरपी थाने में लिखा पढ़ी करने पर आरोपी सिपाही ने अपनी जगह अपने साथी का नाम बता दिया। मुकदमे में आरोपी सिपाही की जगह उसके साथी का नाम दर्ज हो गया। शुक्रवार को मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी खुद सन्न रह गए। उन्होंने सिपाही सुनील कुमार को बहाल करने के साथ ही आरोपी रोहित तोमर को निलंबित कर दिया। बुधवार को बदायूं स्टेेशन पर वीआईपी ड्यूटी में जा रहे नशे में धुत उझानी कोतवाली के सिपाही रोहित तोमर और राज कुमार ने वेंडर का सिर फोड़ दिया था। मौके पर पहुंची जीआरपी एसओ नवनीत कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया था लेकिन नशे में धुत सिपाही एसओ से उलझ गए। पूछाताछ में उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही रोहित कुमार ने साथी सुनील कुमार को फंसाने के चक्कर में उसका नाम बता दिया। एसओ नवनीत कुमार ने भी मेडिकल कराने के बाद सिपाहियों की ओर से बताए गए नाम के आधार पर राज कुमार और सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अगले दिन अखबारों में खबर छपने पर उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही सुनील कुमार एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने तुरंत सुनील कुमार का नाम मुकदमे से बहाल करने के साथ रोहित कुमार को निलंबित कर दिया।