फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To four-lane the stumbling blocks were demolished houses

फोरलेन बनाने में रोड़ा बने मकान ढहाए गए

Mon, 28 Sep 2015 12:14 AM IST
बिनावर।
बिनावर। Updated Mon, 28 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
To four-lane the stumbling blocks were demolished houses
बरेली-बदायूं रोड के फोरलेन की राह में अड़चन बने रहे मकान और दुकानों को रविवार को अभियान चलाकर पीडब्लूडी ने ढहा दिया। इस दौरान कई बार झड़प की स्थिति भी बनीं। मौके पर दो थानों की पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती के चलते अभियान नहीं रुका।
विज्ञापन

बदायूं-बरेली रोड को फोरलेन करने का काम चल रहा है। बिनावर, मलगांव, घटपुरी समेत गई गांवों में रोड के दोनों ओर अतिक्रमण की वजह से काम रुका हुआ थ। पिछले महीने पीडब्लूडी ने अभियान चलाकर मलगांव में अतिक्रमण ढहा दिया था। बिनावर में अभियान शुरू हुआ तो आंदोलन हो गया था। इसके बाद काम रोक दिया गया। रविवार को पीडब्लूडी ने पांच जेसीबी के साथ अभियान शुरू किया। लोगों ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली। रोड के दोनों ओर बने मकान और दुकानों को ढहा दिया गया।
विज्ञापन


सामान हटाने का भी मौका नहीं दिया
बिनावर। पीडब्लूडी ने लोगों को अपने घरों और दुकानों  से सामान हटाने का भी मौका नहीं दिया। पहले सड़क के दोनों ओर 12-12 फीट जमीन ली जा रही थी। अब इसे घटाकर 11-11 फीट कर दिया गया है। मदन लाल गुप्ता, मदन माथुर, रतनपुजारी, रामबाबू साहू, प्रेमपाल चौहान आदि का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मदनलाल गुप्ता की चार मंजिला इमारत को नीचे से ढहा दिया गया है। यह इमारत कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed