फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three young man immersed in the Ganges, a death

गंगा में तीन युवक डूबे, एक की मौत

Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 23 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी के टोटपुर करसरी घाट पर गंाव भवानीपुर खली के एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों को बचा लिया गया। इससे गांव में गमगीन माहौल है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खली के करीब 15 युवक  मौजमस्ती करने और गंगा में नहाने के लिए दोहपर करीब दो बजे टोंटपुर करसरी घाट पर गए थे। नहाने के दौरान आपस में मौजमस्ती चल रही थी। इसी दौरान तीन युवक  गहरे पानी में चले गए। पहले तो बचने का प्रयास किया इसके बाद खुद को खतरे में देखकर युवकों ने बचाव के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद तैराकों ने युवकों को डूबते देखकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन

तैराकों ने गंगा में डूब रहे आले नवी पुत्र वाजिद (19) और हमशर पुत्र अगन को बचा लिया। वहीं (20) फैजान पुत्र राहत अधिक गहराई में चला गया था। इससे पहले तैराक उसे बचा पाते उसने दम तोड़ दिया। मुश्किल से तैराकों ने उसके शव को बाहर निकाला। साथी की मौत को देखकर अन्य साथी घबरा गए। घटना की सूचना फैजान के घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंचे घरवाले उसका शव गांव में लाए, अचानक से हुई घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर घटने से गंगा कर रहीं कटान 
सहसवान (बदायूं)। मोक्षदायिनी मां गंगा में बाढ़ आने के बाद अब पानी घटना शुरू हो गया है। गंगा नदी का जल स्तर तेजी से घटने के कारण गांव धावड़ और नगला वरन में तेजी से कटान हो रहा है। कटान होने से ग्रामीण की फसलें धीरे-धीरे गंगा में समा रही हैं। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हो रहा है। जलस्तर घटने के बावजूद ग्रामीण डर की वजह से जीएम बांध पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed