फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three tractor and trolly caught

अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने पकड़े

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद खनन माफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा। अवैध खनन कर चंदोखर तालाब को पाटने में जुटे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिए। हालांकि, खनन करने वाले भाग निकले। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोची नगला के पास चंदोखर तालाब है। पिछले कई दिनों से चंदोखर तालाब का एक हिस्सा मिट्टी डाल कर पटवाया जा रहा था। अवैध खनन का यह काम रात में होता था। बुधवार रात करीब 12 बजे इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय गश्त पर थे। शहवाजपुर तिराहे के पास उन्होंने खेड़ा नवादा की ओर से आ रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली देखे। इनमें मिट्टी भरी हुई थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने सीज कर दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही चंदोखर तालाब के पटान का काम भी बंद हो गया है। 
विज्ञापन

तालाब के काफी हिस्से पर हो चुका है कब्जा
बदायूं। चंदोखर तालाब के काफी हिस्से पर पहले ही कब्जा हो चुका है। तालाब पाटे जाने की वजह से नाले-नालियों की पानी निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में कल्यान नगर, नई बस्ती और लोची नगला मोहल्लों में अक्सर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। इन मोहल्लों के लोग तालाब पाटे जाने को लेकर गई बार सड़कों पर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed