{"_id":"a2bc2d13516b41b50d9c5fa6107c9bd0","slug":"three-people-in-accidents-killed-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत, एक घायल
बदायूं
Updated Sun, 31 Jan 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाएं उझानी, बिसौली और उघैती में हुए। बिसौली और उघैती में बाइकों की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई और उझानी में रोडवेज बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
हादसा-एक
रोडवेज बस की टक्कर से रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत
उझानी। बरेली-मथुरा हाइवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रेलवे के रिटायर्ड गेटमैन किशनलाल की मौत हो गई। उनका भांजा अरविंद गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मय बस के मौके से भाग गया। उझानी के संजरपुर निवासी किशनलाल मूल रूप से मुजरिया थाने के गांव बितरोई निवासी किशनलाल (54) शनिवार को अपने भांजे कासगंज के सहावर निवासी अरविंद कुमार (26) के साथ शनिवार को बितरोई गए थे। वहां से मामा-भांजे बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में फूलपुर के पास उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में किशनलाल की मौके पर मौत हो गई। अरविंद गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मय बस के मौके से भाग गया। अरविंद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा-दो
बाइक से साइकिल टकराने पर अधेड़ ने दम तोड़ा
उघैती। साइकिल की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। हादसा उघैती थाना क्षेत्र में करनपुर-गदगांव के बीच शुक्रवार शाम हुआ। उघैती थाने के गांव गदगांव निवासी जानकरी प्रसाद (55) पुत्र वेदराम शुक्रवार शाम करनपुर सब्जी खरीदने आए थे। यहां से वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते जानकी प्रसाद की साइकिल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में जानकी प्रसाद गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान जानकी प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मय बाइक भागने में सफल हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम का माहौल है।
हादसा-तीन
सड़क पार कर रहे राहगीर की बाइक की चपेट में आकर मौत
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दबतोरी-सिरौली रोड पर बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है।
दबतोरी निवासी पप्पू जौहरी (50) पुत्र महिला शंकर जौहरी शनिवार सुबह करीब 10 बजे दबतोरी-सिरौली रोड पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दबतोरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे पप्पू की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।