फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of millions of home goods in the town of Saraf

सराफ के घर से लाखों का माल चोरी

Wed, 01 Feb 2017 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of home goods in the town of Saraf
सराफ के घर से लाखों का माल चोरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा में चोर ने घटना को दिया अंजाम, तहरीर दी गई
सराफ के घर में दिन में ही छिपकर बैठ गया था चोर

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा में चोर ने एक सराफ के घर से नगदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सराफ के घर वालों का कहना है कि चोर घर में दिन में ही छिप कर बैठ गया था और रात को माल चुराकर निकल गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा के गोविंद कृष्ण सराफ की सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। उनका कहना है कि मंगलवार को दिन में किसी वक्त चोर उनके घर में घुस गया। रात में जब परिवार के लोग सो गए तो 
विज्ञापन

चोर ने घर में हाथ साफ कर दिया। यहां से 1.35 लाख रुपये कैश, करीब 100 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर साफ कर दिए। आहट होने पर गोविंद कृष्ण जाग गए। चोर ने पहले से ही सब कुछ प्लान कर लिया था। गोविंद कृष्ण ने जब चोर को ललकारा तो वह छत के रास्ते भाग गया। बुधवार सुबह इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। सराफ के मुताबिक नगदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चोरी में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना
बदायूं (ब्यूरो)। लाखों रुपये की चोरी के इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। खुद सराफ गोविंद कृष्ण भी इस बात को मानते हैं। चोर को यह भी पता था कि सेफ की चाबियां कहां रखी हैं। घर का कोई ताला भी नहीं तोड़ा गया। बिना किसी आहट के चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का भी यह मानना है कि चोरी करने वाले व्यक्ति को सराफ के घर की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। उसने पहले से ही अपने भागने के रास्ते भी तय कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed