फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man first shot his wife and then himself

युवक ने पहले पत्नी को  फिर खुद को गोली मारी

Mon, 23 Jan 2017 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर, पति को बरेली रेफर किया गया
उघैती थाने के गांव खुशहालपुर में सोमवार को वारदात

थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में आपसी तकरार के बाद एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों लहूलुहान हो गए। पति-पत्नी घर में अकेले ही रहते थे। उनको पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से युवक को बरेली रेफर कर दिया गया। वारदात सोमवार दोपहर हुई।
उघैती थाने के गांव खुशहालपुर निवासी 25 वर्षीय रोहिताश पुत्र रामसेवक की शादी करीब तीन साल पहले मुंसिया नगला की 23 वर्षीय सुनीता के साथ हुई थी। रोहिताश तीन बहनों के बीच अकेला भाई है। बहनों की शादी हो चुकी है। उसके परिवार के लोग पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। पति-पत्नी अकेले ही घर में रह रहे थे। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच तकरार हो गई। इससे गुस्साए रोहिताश ने तमंचे से अपनी पत्नी सुनीता को गोली मार दी। सुनीता के सीने पर गोली लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। रोहिताश के घर में गोली चलने की आवाज होने पर पड़ोसी पहुंच गए। इस दौरान रोहिताश ने खुद को भी गोली मार ली। पड़ोस के लोगों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रोहिताश को बरेली रेफर कर दिया गया। सुनीता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में कोई तहरीर न आने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

------------------
रोहिताश ने क्यों खेला खूनी खेल, वजह साफ नहीं
 खुशहालपुर में रोहिताश ने खूनी खेल क्यों खेला, इसकी वजह साफ नहीं हो रही है। पड़ोसी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं और परिवार वाले पंजाब से बदायूं नहीं पहुंचे थे। कुछ रिश्तेदार खबर मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वह भी वारदात की वजह नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिताश की शादी तीन साल हो चुके लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। अक्सर पति-पत्नी में तकरार की एक वजह यह भी बताई जा रही है। गांव के लोग रोहिताश के इस कदम को लेकर हैरत में हैं और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सुनीता के मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए, ये लोग भी वारदात की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी की हालत में सुधार के बाद इनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना की वजह सामने आ सकते हैं।
---------
फिलहाल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह क्या रही यह जांच के बाद ही पता लग सकेगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
-प्रदीप यादव, एसओ उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed