फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man's body was found hanging

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घरवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
 पुलिस मान रही है खुदकुशी, नहीं मिली कोई तहरीर

 ससुराल से लौटे युवक का शव उसके गांव के पास ही पेड़ पर लटकता मिला। परिवारवालों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर अभी नहीं दी गई है। श्रीकृष्ण की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। 

मूसाझाग थाने के गांव गुरगवां निवासी श्रीकृष्ण (29) पुत्र ओमकार की ससुराल बिनावर थाने के गांव कोहनी जाफराबाद में है। रविवार को श्रीकृष्ण अपने साले की शादी में शामिल होने गया था। सोमवार को सुबह गुरगवां के पास पेड़ पर उसका शव लटका मिला। श्रीकृष्ण की जेब में उसका मोबाइल भी मिला है। मोबाइल में रात 4.40 बजे तक की आठ मिस्ड कॉल पड़ी हैं। मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ रामनरेश कश्यप का कहना है कि तहरीर आती है तो पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed