{"_id":"ec4038b9f09d5243129d1dc97be1c331","slug":"the-young-man-bgran-looting-in-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के युवक से बगरैन में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के युवक से बगरैन में लूटपाट
बगरैन
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने बरेली के आंवला निवासी युवक से नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। घटना बरिसौली-बगरैन रोड पर हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बगरैन चौकी पर तहरीर दी गई है। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बरेली के थाना और कस्बा आंवला निवासी राधेश्याम शर्मा गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में बिसौली आए थे। रात में वह यहां से आंवला के लिए लौट रहे थे। रास्ते में बगरैन-बिसौली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको घेर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर राधेश्याम से 1500 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। लुटने-पिटने के बाद वह बगरैन चौकी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, अब तक रिपोट दर्ज नहीं हो सकी है।