{"_id":"f0b1e2a2e3dcd3e300a9d86a9212c960","slug":"the-two-sides-threw-stones-firing-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग, तीन घायल
Vjirganj
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात फायरिंग और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वजीरगंज के गांव दूगो में पूर्व प्रधान नासिर और रिहान के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें नासिर का पिता सूबेदार और रिहान समेत तीन लोग घायल हो गए। नासिर की ओर से रिहान, रुस्तम, राशिद, सलीम और रिहान की पत्नी नूरसमा की ओर से नासिर, छोटे खो, शब्बीर, नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूबेदार और रिहाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नासिर पक्ष का आरोप है कि रिहान ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन