{"_id":"589f601a4f1c1b875237d0f5","slug":"the-truck-crushed-three-people-two-killed-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास हुआ दर्दनाक हादसा
ट्रक को मय चालक सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ा
दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास मूसाझाग की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। घायल को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद सिविल लाइंस थाने की जवाहरपुरी चौकी पुलिस ने ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया है। हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली खत्म होने के कुछ देर बाद हुआ। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मूसाझाग थाने के कस्बा गुलडिय़ा निवासी सचिन (23) पुत्र रामेश्वर शनिवार को गुलडिय़ा में गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना उतारने गया था। यहां उसके ट्रैक्टर को दातागंज की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। इसी दौरान यहां से मूसाझाग थाने के गांव बहोलिया निवासी आर्येंद्र (21) पुत्र बेनी अपने चाचा नेमचंद्र के साथ बाइक से निकल रहे थे। यह दोनों लोग शेखूपुर चीनी मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। जान-पहचान होने की वजह से सचिन ट्रक का पीछा करने के लिए आर्येंद्र की बाइक पर सवार हो गया। इन लोगों ने दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक को पकड़ने के लिए बाइक को ट्रक के आगे लगा दिया। चालक ने ट्रक नहीं रोका और बाइक रौंद दी। इसकी चपेट में तीनों लोग आ गए। सचिन और आर्येंद्र की मौके पर मौत हो गई ओर नेमचंद्र गंभीर घायल हो गया।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को सिविल लाइंस की जवाहरपुरी चौकी के पास मय चालक के पकड़ लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घायल नेमचंद्र को बरेली रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
---------
दरोगा से पब्लिक ने की हाथापाई
सिविल लाइंस थाने के एक दरोगा पब्लिक ने पुलिस चौकी के घेराव के दौरान हाथापाई कर दी। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। देर शाम तक लिखा-पढ़ी नहीं की गई थी।
शनिवार को रेलवे क्रासिंग के पास हादसे के बाद लोगों की सूचना पर जवाहरपुरी चौकी पुलिस ने ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया था। ट्रक को पकड़े जाने की खबर पर यहां तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। यह लोग ट्रक चालक को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान चौकी पर दरोगा अशोक कुमार ने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। इससे लोग भड़क गए। दरोगा से हाथापाई कर दी। बात बढ़ने पर यहां और फोर्स बुला लिया गया। मौके से हाथापाई करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। हालांकि, इंस्पेक्टर जमीरुल हसन दरोगा से मारपीट की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामूली झड़प हुई थी। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। ट्रक पुलिस की हिरासत में है।