फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teacher beat the student, drowned

शिक्षक ने छात्र को पीटा, तहरीर दी

Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
The teacher beat the student, drowned
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
- पिता ने लगा आरोप, फट गया कान का पर्दा
विज्ञापन

कस्बा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को पीट दिया। छात्र के पिता ने बेटे के कान का पर्दा फटने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

उसावां थाने के गांव सांडी निवासी सर्वेश कुमार पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है। सर्वेश की तैनाती इन दिनों अलापुर थाने के म्याऊं ब्लॉक में है। सर्वेश का बेटा अलापुर के नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। सर्वेश का कहना है कि मंगलवार को विद्यालय के शिक्षक अतुल ने उसके बेटे अजय को पीट दिया। शाम को जब वह घर पहुंचा तो इस बारे में पता लगा। डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने अजय के कान के पर्दे में चोट लगने की बात कही। सर्वेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अलापुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अजय को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा संबंधित धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed