{"_id":"9968f50824eaa8a69e0204c7d7d3e6df","slug":"the-smugglers-left-with-a-dozen-animals-restricted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन प्रतिबंधित पशुओं को तस्करों समेत छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन प्रतिबंधित पशुओं को तस्करों समेत छोड़ा
सैदपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
लाख कोशिशों के बाद भी जिले में पशु तस्करी पर अंकुश नहीं लग रहा। वजह अब पुलिस भी पशु तस्करी में शामिल हो गई है। ताजा मामला बगरैन पुलिस चौकी का सामने आया है। यहां पुलिस ने वध को ले जाए जा रहे चार दर्जन प्रतिबंधित पशुओं को मय तस्करों के आर्थिक समझौता कर छोड़ दिया। इलाके के लोगों को इस बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया है।
बगरैन की सीमाएं बरेली, मुरादाबाद और रामपुर से लगती हैं। गुरुवार को यहां से पशु तस्कर एक दर्जन प्रतिबंधित पशुओं को लेकर यहां से गुजर रहे थे। ग्रामीणों की इन पर नजर पड़ी तो पुलिस को खबर दी। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने घेराबंदी की पांच तस्करों समेत एक दर्जन पशुओं को पकड़ लिया। इनको चौकी लाया गया। रात में बिना किसी लिखा-पढ़ी के पशुओं को मय तस्करों के छोड़ दिया गया। चौकी पुलिस की इस हरकत के बारे में लोगों को पता लगा तो उन्होंने नाराजगी जताई। चौकी इंचार्ज ने इनको भी हड़का दिया। पुलिस चौकी के खिलाफ क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने इस मामले की मौखिक शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। हालांकि इस संबंध में एसओ उदयभान सिंह यादव किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।