{"_id":"6aa5931559d8388aa3043be4","slug":"duped-a-farmer-of-four-lakh-rupees-by-posing-as-his-nephew-jind-news-c-199-1-sroh1006-160138-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भांजा बनकर किसान को लगाया चार लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भांजा बनकर किसान को लगाया चार लाख का चूना
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने गांव गांगोली निवासी एक किसान को उसका भांजा बनकर करीब चार लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गांगोली निवासी राकेश कुमार ने एफआईआर में बताया कि तीन अगस्त को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका भांजा भोलू बताते हुए कहा कि वह विदेश से बोल रहा है और उसके पास कुछ रुपये भेज रहा है। उसने कहा कि रुपये फिलहाल मामा के पास रखवा देगा और बाद में वापस ले लेगा।
अगले दिन दोबारा कॉल कर ठग ने राकेश से बैंक पासबुक की कॉपी व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। राकेश ने पासबुक की कॉपी भेज दी। कुछ देर बाद उसके पास एक रसीद भेजी गई, जिसमें उसके बैंक खाते में 18 लाख 15 हजार रुपये जमा होने दर्शाए गए थे। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि रकम अगले दिन खाते में आ जाएगी।
जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।