{"_id":"6aa59304250a51ddd10e5bc4","slug":"girl-dies-by-drowning-in-pond-three-sisters-survive-balrampur-news-c-99-1-slko1029-154652-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तालाब में डूबने से बालिका की मौत, तीन बहनें बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तालाब में डूबने से बालिका की मौत, तीन बहनें बचीं
Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12-महिमा।-फाइल फोटो
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के बिशुनपुर टंटनवा गांव में शुक्रवार सुबह कपड़े धोने गई चार बहनें तालाब में डूब गईं। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहा एक युवक तालाब में कूद गया और तीन बहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, 12 वर्षीय महिमा गहरे पानी में चली गई। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसका शव तालाब की गहराई से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार, गांव की साधना, खुशबू, जन्नातुन और महिमा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पश्चिम स्थित श्मशान घाट के पास तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोने के बाद चारों बहनें तालाब में नहाने लगीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। चारों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहा युवक मौके पर पहुंचा और बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। उसने काफी प्रयास के बाद तीन बहनों को बाहर निकाल लिया, लेकिन महिमा का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी तालाब में खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद गहरे पानी में महिमा का शव मिला।
स्कूल जाने के बजाय कपड़े धोने गई थी महिमा
महिमा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गई थी। घर के रोजमर्रा के काम के दौरान वह अपनी बहनों के साथ कपड़े धोने तालाब पर चली गई। परिवार को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी। महिमा के पिता रामचरन राजगीर का काम करते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के समय वह काम पर गए थे, जबकि मां ज्ञानमती घर के काम में व्यस्त थीं।
विज्ञापन
पांच बेटियों में चौथी थी महिमा
रामचरन की पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी पूनम की शादी हो चुकी है। इसके बाद नीलम (18), चंद्रमा (15), महिमा (12) और सबसे छोटी करिश्मा (6) हैं। महिमा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां ज्ञानमती बेटी का शव देखकर बार-बार बेसुध हो रही हैं। बहनों और भाइयों मुकेश, उमेश व किशन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है। रामचरन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।