{"_id":"591c4e134f1c1bfc71f23ec5","slug":"the-second-accused-of-rape-and-video-arrest-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का दूसरा आरोपी और वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का दूसरा आरोपी और वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मंदिर के कमरे में गैंगरेप का मामला, एसपी (सिटी) ने की पूछताछ
-कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा
-दोनों भाइयों के आरोपी पिता को कोतवाली से मिली जमानत
मंदिर के कमरे में 11 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में फरार दूसरे आरोपी और वीडियो क्लिप बनाने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। दूसरे आरोपी की उम्र को लेकर पसोपेश बताते हुए पुलिस ने उसे स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में पेश किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इधर, मंगलवार रात घटनास्थल पर पहुंचे एसपी (सिटी) अनिल यादव ने मंदिर के आसपास के लोगों से भी घटना के बाबत जानकारी की और आरोपियो से भी पूछताछ की गई। एसपी (सिटी) अनिल यादव मंगलवार देर रात उस मंदिर में पहुंचे जिसके कमरे में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया गया था। पुलिस ने एसपी के पहुंचने से पहले पड़ोस के युवक को बुलाकर मंदिर का ताला खुलवाया। मौके पर ही छात्रा के पिता को भी बुलवाया गया। उसने बेटी की बताई हकीकत एसपी के सामने बयां की। गैंगरेप के आरोपियों के माता-पिता की भूमिका पर सवाल उठाया गया। इससे ठीक पहले ही पुलिस ने गैंगरेप के दूसरे आरोपी और उसके बुलाने पर वीडियो क्लिप बनाने वाले उवैद को दबोच लिया। उवैद के पास से सेलफोन बरामद नहीं हो पाया है। एसपी ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने सारी बातें बता दीं। छात्रा के पिता की माने तो उसकी बेटी को धमकाया गया था। बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी अमित को गिरफ्तार चालान कर दिया था। उवैद समेत गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को स्पेशल जज पाक्सो कोर्ट में पेश किया। कोतवाल संजय गोयल ने बताया कि अमित का छोटा भाई बालिग दिख रहा है लेकिन उसके बारे में अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जो यह साबित कर सके कि वह नाबालिग है। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पीड़ित के परिवार वालों को धमकाने में फंसे अमित के पिता बृजकिशोर को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई है। इधर, गैंगरेप का खुलासा होने के बाद से मंदिर के दोनों गेट पर तीसरे दिन भी ताला लटका रहा। फिलहाल पुलिस समेत पड़ोस के लोगों ने भी ताला खुलवा कर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कराने की जरूरत महसूस नहीं की है।
-------
एसीजेएम के कोर्ट में हुए पीड़ित के बयान
उझानी। गैंगरेप की शिकार छात्रा को पुलिस ने बुधवार को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन (एसीजेएम) नीलांजना की कोर्ट में पेश किया। छात्रा ने अपना बयान दर्ज कराते हुए पूरा घटनाक्रम बयां किया। उधर, छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अब भी दहशत में है। दहशत से उबरने में उसे अभी कुछ वक्त लगेगा। पिता इस बात से भी आहत नजर आया कि पुलिस ने गैंगेरप के दोनों आरोपियों के माता-पिता को कोतवाली से ही जमानत दे दी।