फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The relationship continued for two years the uncle rape

रिश्ते का चाचा दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

Thu, 01 Oct 2015 12:05 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The relationship continued for two years the uncle rape
रिश्ते का चाचा एक किशोरी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। यह फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता था। इस बीच किशोरी बालिग हो गई। परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद भी रिश्ते का चाचा उससे दुष्कर्म करता रहा। रविवार को घर में अकेले देख उसने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, तब आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

घटना नगर के एक मोहल्ले की है। युवती का आरोप है कि दो साल पहले रिश्ते के चाचा सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इसके बाद वह यह फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 27 सितंबर को युवती अपने घर में अकेली थी। मौका पाकर सलमान घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग आ गए। युवती ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां और भाभी को बताया। बात सार्वजनिक होने पर लड़का पक्ष तक पहुंची, तो उसने शादी तोड़ दी। बुधवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके रिश्ते के चाचा सलमान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। मामले की पड़ताल की जा रही है। सच्चाई जल्द सामने आएगी।
-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed