{"_id":"58b9ad4a4f1c1ba064831511","slug":"the-farm-was-born-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली नवजात, दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिली नवजात, दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो सैदपुर।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह नवजात खेत में पड़ी मिली। यहां से गुजर रहे गांव के मोरपाल ने उसके रोने की आवाज सुनी तो उसे पास जाकर देखा। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। नवजात को सैदपुर अस्पताल लाया गया। बाद में उसे मोरपाल की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शाम को उसकी मौत हो गई।
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के पास गांव मनवा के मोरपाल के कोई संतान नहीं है। मोरपाल शुक्रवार सुबह घर से खेत के लिए निकले थे। रास्ते में उसे नवजात को रोने की आवाज सुनाई दी। वह आगे बढ़े तो खेत में नवजात पड़ी दिखी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कर्मचारियों ने उसे मोरपाल के हवाले कर दिया। बाद में उसकी मौोत हो गई। गांव वालों का मानना है कि शायद किसी युवती ने लोकलाज के डर से बच्ची को यहां फेंक दिया होगा। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।