फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The emphasis in medical prima facie Forced confirmed

मेडिकल में प्रथम दृष्टया जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं

Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आज कराए जा सकते हैं किशोरी के 164 के बयान
मूसाझाग के गांव से अगवा किशोरी छह माह बाद बरामद हुई थी

 मूसाझाग थाने के एक गांव से छह महीने पहले अगवा की गई किशोरी के प्राइमरी मेडिकल में उसके साथ जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने उसके 161 के बयान दर्ज कर लिए हैं। गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। अब पूरा दारोमदार किशोरी के 164 के बयानों पर है।
मूसाझाग थाने के एक गांव से 13 अगस्त को 17 साल की किशोरी का गांव के ही अशोक, धीरपाल और धीरा ने अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अशोक और धीरा को जेल भेज दिया। धीरपाल पुलिस की पकड़ से बाहर था। किशोरी को भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी। बेटी बरामद कराने की मांग को लेकर किशोरी के पिता ने परिवार के साथ लखनऊ में विधानसभा के सामने तीन बार आत्मदाह की कोशिश की थी। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को रहस्यमयढंग से रोडवेज बस स्टैंड से बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। प्रारंभिक मेडिकल में किशोरी के साथ जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। उसकी स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेज दी गई है। स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के बाद इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

-------
किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उसके 161 के बयान महिला कांस्टेबल ने दर्ज कर लिए हैं। अब किशोरी के 164 के बयान दर्ज होने हैं। इसके बाद जरूरत के हिसाब से मुकदमा में धाराओं को तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एपी सिंह, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed