{"_id":"58d565014f1c1b657c1a15ac","slug":"the-administration-has-waited-for-closure-of-illegal-slaughterhouses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खाना बंद कराने को प्रशासन ने कमर कसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बूचड़खाना बंद कराने को प्रशासन ने कमर कसी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छापामारी को बनाई गईं अधिकारियों की टीमें
बिना लाइसेंस के दुकानों पर नहीं बेचा जा सकेगा मीट
जिले में अवैध बूचड़खानों पर छापामारी कर उनको सीज करने के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है। शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ अच्छेलाल यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में अलग-अलग स्थानों पर छापामारी के लिए पांच-पांच सदस्यीय टीमों का गठन कर दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी को बताया गया कि जिले में कोई भी बूचड़खाना वैध नहीं है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर जिले नौ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पहले स्लाटर हाउस स्थापित थे। टीमें मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करेंगी और अवैध रूप से संचालित होने पर बूचड़खानों को तत्काल सीज किया जाएगा।
सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी दशा में अवैध स्लाटर हाउस में पशुओं का हत्या नहीं होना चाहिए। दुकानों पर लाइसेंस लेकर ही मांस की बिक्री की जा सकेगी। निश्चित मानक पूरे होने पर ही दुकानों पर मांस बिक्री के लिए लाइसेंस निर्गत हो सकेगा। पशु चिकित्सा विभाग ने सहसवान, बिसौली, रमजानपुर, शेखूपुर, उझानी, दातागंज, लक्ष्मीपुर, सदर (बदायूं) तथा नैथुआ में स्लाटर हाउस पूर्व में होने की जानकारी दी। प्रभारी जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपी आरए संजय राय सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों, स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों, खाद्य विभाग, विद्युत, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अवैध रूप से मांस की बिक्री तथा बूचड़खानों पर रोक लगाने के लिए सीओ, एसडीएम, स्थानीय निकाय के अधिकारी, खाद्य विभाग के निरीक्षक तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं। प्रभारी डीएम ने 28 मार्च से चार अप्रैल के मध्य नवरात्र पर शांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई के साथ ही पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए विद्युत विभाग के अभियंताओं से कहा कि विद्युत आपूर्ति सहित लाइन हानियों को दुरुस्त करा लें। नवरात्र के मध्य स्थानीय निकाय के अधिकारी सफाई के साथ ही चूने का भी मंदिरों के आसपास नियमित रूप से छिड़काव कराएं। उन्होंने सभी सीओ और एसडीएम को हिदायत दी कि अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें भी अनिवार्य रूप से आयोजित कर लें। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।