{"_id":"57a89cfd4f1c1b1562ee453e","slug":"sleeping-woman-shot-dead-on-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही युवती की गोली मारकर हत्या
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंवरगांव के अहरुइया में रविवार रात वारदात
कई साल से रिश्तेदारी में रह रही थी रामवती
थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने छत पर सो रही रामवती नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामवती माता-पिता का निधन होने के बाद कई साल से यहां अपनी रिश्तेदारी में रह रही थी। गोली उसकी कनपटी पर मारी गई। घटना की खबर मिलने पर एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी एके पांडेय ने मौका मुआयना किया। मामले में रामवती के रिश्तेदार रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली के थाना भमोरा के गांव धर्रा सेनपुर की 19 वर्षीय रामवती के मां और पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन की शादी हो गई है। इसके बाद रामवती कुंवरगांव थाने के गांव अहरुइया में कई साल से अपने रिश्तेदार राम सिंह के घर रह रही थी। रामवती की बहन दातागंज के गांव मलिकपुर निवासी सूरजपाल को ब्याही है। करीब दो साल से सूरजपाल भी मलिकपुर छोड़कर अहरुइया में बस गया था। सूरजपाल की बहन राम सिंह को ब्याही है।
रविवार रात राम सिंह घर के कमरे में सो रहा था। रामवती, सूरजपाल, रामसिंह की पत्नी दो बेटे और सूरजपाल का बेटा सर्वेश छत पर सो रहे थे। सूरजपाल का कहना है कि रात करीब एक बजे तीन लोग छत पर चढ़ आए। इन लोगों ने रामवती को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वह जाग गया, तब तीनों लोग उसे भागते दिखे। रामवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
------
अपने बहनोई के साथ रहना नहीं चाहती थी रामवती
कुंवरगांव। जिस तरह से रामवती की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। उससे शक होता है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है। रामवती के बहनोई सूरजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
रामवती की बड़ी बहन सूरजपाल को ब्याही है। इसके बावजूद रामवती अपने बहनोई सूरजपाल के साथ न रहकर सूरजपाल के बहनोई राम सिंह के घर में रहती थी। दो साल पहले सूरजपाल भी अपना मूल गांव दातागंज का मलिकपुर छोड़कर कुंवरगांव के अहरुइया में बस गया था। इसके बाद भी रामवती उसके घर पर रहने नहीं गई। रामवती की हत्या के पीछे कोई ठोस वजह नजर नहीं आ रही। उसके नाम कोई संपत्ति भी नहीं है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि हो सकता है हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई हो।
------
तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे वजह प्रेम प्रसंग होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पड़ताल चल रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।
-राजेश कुमार, एसओ कुंवरगांव