फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   twenty houses set fired by fireworks

पटाखे की आग से 20 घर राख, लाखों रुपए तबाह

Thu, 12 Nov 2015 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 12 Nov 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
 twenty houses set fired by fireworks
उझानी, उसहैत, दहगवां और उसावां में हुए अग्निकांड
विज्ञापन



 
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के मजरा प्रमिलानगर में बुधवार शाम निवासी कंवल सिंह के झोपड़ीनुमा घर पर पटाखे से झप्पर जल गया। जिससे पड़ोस के महेंद्र और यादराम के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग तो बुझा ली, लेकिन तब तक तीनों घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान, करीब 50 हजार रुपया नकद और चारपाई आदि आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। सर्वाधिक नुकसान कंवल सिंह के घर में हुआ है। गडौरा गांव में प्रेमपाल और दलवीर सिंह के घर भी पटाखों से लगी आग की चपेट में आ गए। प्रेमपाल और दलवीर ने बताया कि आग से दोनों घरों में करीब एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। प्रधान ने दमकल स्टेशन पर कॉल भी की, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के ही गांव ललुइयानगला में पूरन सिंह के घर में आग लग गई।
 दहगवां। जरीफनगर के गांव मुस्तफाबाद में आतिशबाजी की वजह से गांव के चंद्रपाल के घर में आग लग गई। आग में 40 लीटर मेंथा आयल समेत करीब एक लाख रुपये का सामान राख हो गया। जरीफनगर थाने के ही गांव भोजीपुरा में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गांव के महेश, अजयपाल, जुगेंद्र, प्रेमपाल और कश्तूरी के घरों को स्वाह कर दिया। यहां भी करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव सथरामई में पटाखे की चिंगारी ने राम निवास, चितान सिंह, कश्मीर और सत्यराम के घरों को चपेट में ले लिया। चारो के घरों में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति तबाह हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। उसहैत थाने के ही गांव कटरा सआदतगंज में आतिशबाजी नें राजू जोशी के मकान को जद में ले लिया। जिसमें 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में वीर सहाय के घर में और सराय मुड़िया खागी में सूरजपाल के घर में आतिशबाजी की वजह से आग लग गई दोनों के घरों में आग से करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। गांव वालों ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया।
वजीरगंज। कस्बे के मोहल्ला बनिया में धनुषपाल के घेर में आतिशबाजी से आग लग गई। इससे घेर में रखा पुआल राख हो गया। आग से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
उसावां। कस्बे के वार्ड नंबर सात में राम निवास पाली के गैराज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यहां उनका ट्रैक्टर भी खड़ा था। आग से ट्रैक्टर चल गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेखपाल कुलदीप ने घटना की खबर मिलने पर क्षति का आंकलन किया।

आतिशबाजी से चार बच्चे झुलसे

दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव रूंद सुकटिया में बुधवार रात आतिशबाजी से गांव के अंशू (2), रवि (7), सुबोध (12), और स्वाती (6) झुलस गए। इनमें अंशू की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भाकियू ने की पीड़ितों का मुआवजा देने की मांग
उझानी। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि प्रमिलानगर में तीन घरों में आग से नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने राजस्व कर्मियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। देर शाम तक राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने एसडीएम और डीएम को पत्र भेजकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed