{"_id":"5921dd794f1c1b8c17535a84","slug":"seeing-the-dead-body-of-the-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का शव देखकर गश खाकर गिरी पत्नी, दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति का शव देखकर गश खाकर गिरी पत्नी, दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं/ बिनावर।
Updated Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस पर कंडेक्टर था पति, स्टैंड पर ही मौत हुई
रात भर स्टैंड पर ही पड़ी रही लाश, दोपहर को शिनाख्त
निजी बस स्टैंड पर कंडेक्टर की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद जब शव घर पहुंचा तो उसकी पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसके सीने में तेज दर्द उठने के कुछ देर बाद ही वह भी दुनिया से चल बसी। कुछ घंटों के अंतराल से दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बिनावर थाने के गांव मलिकपुर निवासी 55 वर्षीय कल्यान सिंह निजी बस पर कंडेक्टर थे। शनिवार रात वह प्राइवेट बस स्टैंड पर ही थे। यहां उनको हार्ट अटैक पड़ा और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह होने पर पुलिस को पता लगा कि बस स्टैंड पर अज्ञात शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद कल्यान सिंह के परिवारवालों को खबर दी। परिवार के लोगों ने कल्यान की पत्नी सुमित्रा को मौत की जानकारी नहीं दी। घर के पुरुष बदायूं आ गए। पोस्टमार्टम न कराने और किसी पर आरोप लगाने से इंकार करने पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।
परिवारवाले दोपहर करीब 12 बजे कल्यान सिंह का शव मलिकपुर स्थित उनके गांव पहुंचा। सुमित्रा ने जैसे ही पति का शव देखा वह बदहवास हो गईं। कुछ ही देर में गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं और उसने प्राण त्याग दिए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दंपति के एक बेटा और दो बेटियां हैं। दंपति के शव का गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।