{"_id":"577685844f1c1bd42c79ae1c","slug":"rnjisn-man-was-shot-and-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन युवक को गोली मारकर घायल किया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घायल जिला अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट लिखने को तहरीर का इंतजार
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में शुक्रवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किर दिया गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
क्षेत्र के गांव सूरजपुर में वीर सिंह पुत्र लखपत सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। किसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने वीरसिंह पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है।
एसओ एनपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल घायल वीर सिंह का इलाज चल रहा है।