{"_id":"e8a0d913f459eef668f8906195d8815c","slug":"rngdari-in-default-saraf-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर सर्राफ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर सर्राफ की गोली मारकर हत्या
badaun
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को नई सराय पुलिस चौकी के करीब ही रंगदारी न देने पर एक दबंग युवक ने सरेआम सर्राफ पंकज वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। बारिश में लगभग बीस मिनट तक लाश सड़क किनारे पड़ी रही। कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से आला कत्ल तमंचा बरामद कर लिया है।
पटियाली सराय (नीम का चकला) निवासी पंकज वर्मा (27) पुत्र नत्थू लाल वर्मा सोने-चांदी के जेवर बनाने और मरम्मत का काम करते थे। इनके घर के सामने ही बंटी पुत्र राजेंद्र का घर है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे पंकज और बंटी का विवाद हो गया। बंटी अपने एक दोस्त के साथ शराब पीकर आया। करीब तीन बजे पंकज अपने घर से बाहर निकले। आरोप है कि तभी गली के बाहर बंटी ने पंकज को गोली मार दी। गोली सीने से सटाकर मारी गई। इससे पंकज की मौके पर मौत हो गई। गोली मारने के बाद नशे में धुत बंटी कुछ देर पंकज की लाश के पास ही खड़ा रहा। बारिश के बीच लाश करीब बीस मिनट तक सड़क किनारे पड़ी रही।
खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंटी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर कोतवाली सुरेंद्र सिंह बराच ने बताया कि मृतक की मां पुष्पा देवी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या की वजह 50 हजार रुपये की रंगदारी न देना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार में इकलौता बेटा था पंकज
बदायूं। पंकज अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। पंकज के पिता की मौत करीब 12 साल पहले हो चुकी है। इसके बाद से पंकज ही परिवार का पाल रहा था। दो बहनों अलका और सपना की शादी हो चुकी है। पंकज की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। पंकज घर से ही सर्राफ का काम करते थे। इनका मुख्य पेशा सोने-चांदी के जेवर बनाना और मरम्मत करना था। पंकज की मौत के बाद उनकी मां पुष्पा देवी और पत्नी पूजा बदहवास हैं।
पुलिस चौकी के पास हत्या से सनसनी
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में नई सराय पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सरेआम सर्राफ की हत्या से इलाके में सनसनी है। मोहल्ले के लोग भी सकते में हैं। मृतक पंकज और हत्यारोपी बंटी के घर आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच कभी विवाद भी नहीं हुआ। मृतक पंकज अपने काम में लगा रहता था। मोहल्ले में ज्यादा लोगों के साथ उसका उठना बैठना भी नहीं था।
पीस कमेटी की बैठक छोड़ पहुंचे एसएसपी
बदायूं। नई सराय पुलिस चौकी के पास अपरान्ह तीन बजे जब पंकज को गोली मारी गई उस समय कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। बैठक में डीएम शंभूनाथ एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा मौजूद थे। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बंटी के मामा की हुई थी हत्या
बदायूं। पंकज के हत्यारोपी बंटी का मामा संजीव वर्मा भी अपराधिक प्रवृत्ति का था। कई साल पहले उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव सहसवान में मिला था। बंटी की ननिहाल भी पास ही में है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो बंटी कोई काम धंधा नहीं करता है। शराब पीकर मोहल्ले में दबंगई करना उसका शगल है।