{"_id":"585409db4f1c1ba17164a357","slug":"report-on-60-person-in-pak-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक झंडा लहराने के मामले में 60 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक झंडा लहराने के मामले में 60 लोगों पर मुकदमा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने के मामले में पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई चार दिन के बाद हो सकी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जुलूस-ए-मोहम्मदी में पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने के बाद भाजपा समेत तमाम संगठनों में ने रोष जाहिर किया था।
बारावफात पर जिले में सोमवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया था। बिसौली में भी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पाकिस्तान का झंडा लहरा दिया गया। मंगलवार को पाकिस्तानी झंडा लहराने संबंधी वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पर वायरल हुई तो पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधाक पर दर्जी की दुकान पर काम करने वाले एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो पाकिस्तानी झंडे भी बरामद किए गए। किशोर ने पूछताछ में बताया था कि कुछ लोग दुकान पर इस्लामिक झंडे बनवाने आए थे। उसने अनजाने में पाकिस्तानी झंडा बना दिया था।
पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने की वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष की लहर दौड़ गई थी। जिले में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए। आखिर शुक्रवार को बिसौली पुलिस ने सब इंस्पेक्टर हर सिंहपाल की तहरीर पर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये धारा धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित है।
विज्ञापन
मामले में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही रही है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो क्लिप भी जुटा ली है।
-संजय राय, एसपी देहात
विहिप ने की देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग
उझानी कोतवाल को एसएसपी के नाम ज्ञापन दिया
उझानी (बदायूं)। जुलूस-ए- मोहम्मदी में पाकिस्तान का झंडा लहराने के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष डीके मथुरिया के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाल गोपी चंद्र यादव को एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन देकर मामले में देशद्रोह के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। इससे पहले हुई बैठक में नगर अध्यक्ष मथुरिया ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों के खिलाफ पुलिस ने चार दिन बाद कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर दी। उन्होंने मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने के स्थान पर देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, गौरव सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अंकित मथुरिया, सौरभ शर्मा, मोहित शर्मा, मिंटू, शिवम माहेश्वरी, बॉबी आदि रहे।