फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protest party plaintiff objected to CBI

सीबीआई को वादी पक्ष के प्रोटेस्ट पर आपत्ति

Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई को वादी पक्ष के प्रोटेस्ट पर आपत्ति है।
विज्ञापन
मामले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में सीबीआई के वकील कुमार रजत की ओर से 28 पेज में ऑब्जेक्शन दाखिल किया गया है। वादी पक्ष के वकील एएच नकवी ने सीबीआई पर जानबूझ कर देर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट से ऑब्जेक्शन पर बहस के लिए तैयारी का समय मांगा। इस पर स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार ने बहस के लिए 30 मार्च मुकर्रर कर दी।
कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात चचेरी बहनों के शव पेड़ पर लटकते मिले थे। परिवार वालों ने दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करके दावा किया कि लड़कियों ने खुदकुशी की थी। गैंगरेप और हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। वादी पक्ष की ओर से क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ 19 फरवरी को प्रोटेस्ट दाखिल किया गया। इस दौरान सीबीआई के वकील कोर्ट से गैरहाजिर थे। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 मार्च तय कर दी।
बुधवार को सीबीआई के वकील कुमार रजत ने वादी पक्ष के प्रोटेस्ट पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में 28 पेज का ऑब्जेक्शन दाखिल किया। उन्होंने क्लोजर रिपोर्ट सही होने का दावा किया। वादी पक्ष के वकील एएच नकवी ने कोर्ट से ऑब्जेक्शन पर अध्ययन के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने दोनों पक्षों में बहस के लिए 30 मार्च तय कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed