{"_id":"1807238d8c1eceea1b61b19b4c13f49c","slug":"police-patrols-and-thieves-continued-to-clean-hands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त और चोर करते रहे हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त और चोर करते रहे हाथ साफ
Ushat
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए गश्त के दौरात मेंथा आयल व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर मेंथा आयल और नकदी समेत एक लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर व्यापारी को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गश्त के दौरान चोरी की घटना को एसओ उसहैत कमलेश सिंह संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी भुवनेश गुप्ता मेंथा आयल व्यापारी हैं। कमले नगला रोड पर उनकी दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को जब दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर से 25 हजार रुपये की नकदी और 80 लीटर मेंथा आयल, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है गायब मिले। उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ कमलेश सिंह घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि जिस इलाके में चोरी हुई वहां पुलिस पिकेट गश्त पर थी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की कोशिश, एक झुलसा
ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की कोशिश में अधेड़ झुलस गया। दो घंटे तक वह एंगिल में पैर फंसने से ट्रांसर्फामर पर उल्टा लटका रहा। गनीमत रही कि उसकी जान नहीं गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मूसाझाग थाने के गांव बीबीपुर में गांव के बाहर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे गांव के रामसिंह और लखपत सिंह के नलकूप को सप्लाई जा रही है। शुक्रवार की रात अलापुर थाने के गांव खिरिया का दयाराम (50) पुत्र बालकिशन इस ट्रांसफार्मर से तेल निकालने पहुंच गया। दस फीट ऊपर पोल पर रखे ट्रांसफार्मर पर वह चढ़ गया। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू हो गई। दयाराम करंट लगने से झुलस गया। ट्रांसफार्मर के एंगिल में उसकी एक टांग फंस गई। इससे वह लटक गया। तड़के गांव के लोग खेतों में पहुंचे तो उन्होंने उसे लटका देखा। खबर मिलने पर थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव के प्रधान ब्रजेश यादव ने दयाराम के खिलाफ ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दयाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।