{"_id":"eb58572d0ceba4cbe746352cffe9be81","slug":"people-back-fired-to-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस पर भी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस पर भी हमला
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड जवान ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी दबोचा
42 खोखे, नौ जिंदा कारतूस और एक तमंचा बरामद
थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर का छविराम यादव शनिवार को अपने घर के अपनी पत्नी और पिता को पीट रहा था। पड़ोस के कलश सिंह यादव बीच बचाव करने पहुंच गए। इस पर छविराम बौखला गया। उसने फायरिंग कर दी। कलश सिंह वहां से भाग आए। इसके बाद छविराम ने दबंगई दिखाते हुए गांव में घूम-घूम कर 42 फायर किए। पुलिस पहुंची तो पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग कर दी। हिम्मत दिखाते हुए होमगार्ड जितेंद्र ने छविराम को दबोचा। उसके कब्जे से नौ जिंदा कारतूस, 315 बोर का तमंचा और कारतूसों के 42 खोखे मिले हैं। होमगार्ड जितेंद्र को एसओ कमलेश सिंह ने एक हजार रुपये नकद इनाम दिया है। छविराम के खिलाफ लोकशांति भंग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्रामसभा की जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
ग्रामसभा की जमीन पर घूर डालने और पशु बंधने को लेकर थाना क्षेत्र के गांव वनगढ़ में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। संघर्ष दो संप्रदायों के लोगों के बीच होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
वनगढ़ में ग्रामसभा की जमीन पर कई साल से वीरपाल का घूर पड़ता है। शनिवार को गांव के दिलदार ने यहां अपना घोड़ा बांध दिया। वीरपाल ने घोड़ा खोलने को कहा इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों ओर से काफी लोग जुटे और पथराव हो गया। इसमें वीरपाल, हरवेश, महेंद्र, शहजादे समेत पांच लोग घायल हो गए। वीरपाल ने दिलदार, यूसुफ, गुलजार, दीदार, हनीफ, मैकू, इदरीश, सलीम और शहजादे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिलदार की ओर से वीरपाल, हरवेश, ओमकार, महेंद्र, श्यामवीर, अमित, ब्रजमोहन, विनोद, रामालाल और जगन्नाथ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।