फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pankhiya gang active now

मिनी कुंभ में पंखिया गिरोह के आतंक से दहशत

Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
pankhiya gang active now
लूट
तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता करार देते हुए इस बार मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में पंखिया गिरोह वारदात कर रहा है। सोमवार रात भी पंखिया गिरोह के बदमाशों ने मेले में कई स्थानों पर लूटपाट की। रविवार और सोमवार को भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के साथ अपहरण तक का प्रयास किया था। मिनी कुंभ में अपराध से श्रद्धालु दहशत में हैं। मंगलवार तड़के भी ईखों में छिपे बैठे बदमाशों ने तंबुओं पर धावा बोला, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा में रविवार रात पंखिया गिरोह के बदमाशों ने पूर्वी चौकी के पास तंबुओं पर धावा बोलकर श्रद्धालुओं से लूटपाट की थी। बदमाशों ने सिविल लाइंस थाने के गांव सनाय के उमेश से 25 हजार, सिलहरी के रवि से दो हजार रुपये और मोबाइल, दहेमी के अभि से दो हजार रुपये और मोबाइल, मोगर के नीरज से दो हजार रुपये लूट लिए। शोर-शराबा होने पर बदमाश भाग गए थे। सोमवार रात बदमाशों ने इसी इलाके में दहेमी के डिंपल को अगवा करने की कोशिश की। यहां मेलार्थियों ने दो बदमाशों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। एसओ रुकुमपाल यादव ने खुद माना था कि पंखिया गिरोह का काम है। इससे पहले बदमाशों ने कुंवरगांव थाने के गांव मोगर के धीरज को अगवा करने की कोशिश की थी। मंगलवार तड़के भी बदमाशों ने फिर से पूर्वी पुलिस चौकी के आस-पास के तंबुओं में धावा बोला। जाग हो जाने पर बदमाश कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

मिनी कुंभ में लगातार हो रहीं अपराधिक वारदातों से यहां कल्पवास कर रहे लोगों में दहशत है। लूृटपाट और अपहरण की कोशिश की घटनाओं की वजह से मेलार्थियों में असुरक्षा की भावना भी पैदा हो रही है। हालांकि, पुलिस ने मेला के पूर्वी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन यह सुरक्षा नाकाफी साबित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छिपने के लिए ईख का सहारा ले रहे बदमाश
मेला ककोड़ा। पंखिया गिरोह के बदमाश छिपने के लिए ईखों का सहारा ले रहे हैं। सोमवार रात बदमाशों ने डिंपल के अपहरण की कोशिश की थी। मेलार्थियों ने बदमाशों को घेर लिया था। पांच बदमाश तो ईखों में घुस गए जबकि दो बदमाशों को मेलार्थियों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि दूसरे दिन भी पुलिस ने ईखों में सर्च अभियान चलाने की जरूरत नहीं समझी। 


जिन इलाकों में अपराधिक वारदात की सूचनाएं मिली हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेला ककोड़ा में कल्पवास करने वाले लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
-रुकुमपाल सिंह, मेला इंचार्ज एसओ कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed