फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   notice to 35 including an MLA

पूर्व विधायक समेत 35 उपभोक्ताओं को नोटिस

Fri, 18 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 18 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
notice to 35 including an MLA
बकाया वसूली को बिजली विभाग ने चेताया
विज्ञापन


पूर्व विधायक मुस्लिम खां 10.71 लाख बाकी


शहरी क्षेत्र में बिजली विभाग के कुल 34059 उपभोक्ता हैं। इन पर विभाग का करीब 39 करोड़ बकाया है। शासन स्तर से बकाया वसूली को लेकर सख्ती के चलते बिजली विभाग अभियान चला रहा है। शुक्रवार को शहरी इलाके से जुड़े 35 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया अदा करने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है। यह भी चेतावनी दी गई है कि बकाया अदा न करने पर कुर्की की कार्रवाई होगी। जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं उनमें बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां भी शामिल हैं। बरेली रोड स्थित पूर्व विधायक के एक केला प्लांट पर बिजली विभाग का 10.71 लाख रुपया बाकी है।  बता दें कि पिछले महीने बिजली विभाग ने पराग दुग्ध प्लांट के लिए नोटिस जारी किया था। 22 दिसंबर के बाद पराग दुग्ध प्लांट के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होनी है। एसडीओ सिटी, छैलबिहारी ने कहा कि पूर्व विधायक मुस्लिम खां समेत 35 बड़े उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। अगर यह लोग एक महीने के भीतर बकाया अदा नहीं करेंगे तो विभाग सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed