{"_id":"576ec3254f1c1be763b48bd2","slug":"not-murder-disease-was-the-death-of-poonam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या नहीं, बीमारी से हुई थी पूनम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या नहीं, बीमारी से हुई थी पूनम की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर ढकपुरा में किशोरी पूनम की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसकी मौत बीमारी की वजह से हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
थाना क्षेत्र के गां ढकपुरा के किसान रामभरोसे जाटव की 17 वर्षीय पुत्री पूनम की मौत 21 जून को डायरिया की चपेट में आने से हो गई थी। गांव में आपसी खुन्नस मानने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को किशोरी की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। जांच में पाया गया कि किशोरी की हत्या नहीं की गई थी। इस बारे में ग्राम प्रधान प्रेमपाल ने बताया कि पुलिस को किशोरी की हत्या की भ्रामक सूचना देकर गुमराह किया गया है, जबकि वास्तव में उसकी मौत डायरिया से हुई थी। घटना की जांच करने के बाद एसओ राजेश कश्यप ने बताया कि ढकपुरा से किसी ने हत्या की सूचना दी, लेकिन जांच में मौत डायरिया से होना पाई गई।