{"_id":"576561694f1c1bef5d11b732","slug":"nine-people-in-power-theft-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में नौ लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में नौ लोगों पर एफआईआर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी में पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया
अलापुर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिल्सी और शहर में भी अभियान में बिजली उपभोक्ताओं के यहां सघन चेकिंग की गई है। इससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि डिवीजन सेकेंड के अलापुर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ अलापुर थाने में अवर अभियंता ने एफआईआर दर्ज कराई है। यहां बता दें कि इसके साथ जिलेभर में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली का अभियान जारी है। एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि अलापुर में एफआईआर की कार्रवाई के साथ बिल्सी में 20 एसी चलाने वाले चिह्नित कर उनके यहां लोड चेक किया गया तो पाया गया कि पांच लोगों का लोड कम था। विभाग के अधिकारियों ने इन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया है। एक्सईएन ने बताया कि शहर में सोथा मोहल्ला में आठ और आवास विकास कालोनी में बिल बकाया में कुल 14 कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को चेताया गया है कि अगर उन्होंने बिना बिल जमा कराए कनेक्शन जुड़वा लिया तो अगली बार उनके खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।