फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mevli PAC Dera Highlights, on the second day of peace

मेवली में पीएसी ने डेरा डाला, दूसरे दिन शांति

Thu, 14 May 2015 11:28 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 14 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

बुधवार को दो गुटों के बीच पथराव, आगजनी के बाद दूसरे दिन मेवली गांव में स्थिति सामान्य रही। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। नामजद 20 आरोपियों की धर पकड़ को पुलिस दबिशें दे रही है। गुरुवार को एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन

मेवली गांव में नो मई को प्रेमशंकर के घर उसकी बेटी की बारात आई थी। दूल्हा मनवीर के दोस्त राकेश का गांव के ही वीरा उर्फ वीरेंद्र से झगड़ा हो गया था। वीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी थी। बुधवार को प्रेमशंकर के घर कथा था। इसमें शामिल होने मनवीर और उसका दोस्त राकेश पहुंचा। वीरा ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस राकेश को ले जा रही थी। इस पर दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। सिपाही गांव से भाग गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। प्रेमशंकर पक्ष के प्रमोद के घर में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। यहां भी टकराव की स्थिति बन गई। मामले में प्रमोद की ओर से बद्री, भूरे, मनोज, डोरी, किशनलाल, सूरजपाल, इकराम, प्रेमपाल, राहुल, कुंवरपाल, राजू, ममता, शकुंतला, चंद्रवती और बद्री की ओ से प्रमोद, मुनीश, संजय, देवेंद्र, अनेकपाल, नरेश को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नामजद आरोपी दूसरे दिन भी घरों से फरार रहे। एहतियान गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। दूसरे दिन यहां शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
उघैती। बुधवार को दो पक्षों में संघर्ष के बाद गुरुवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस कार्रवाई के डर से तमाम लोग घरों को छोड़कर चले गए हैं। नामजद तीन महिलाओं समेत 20 आरोपी अपने घरों से फरार हैं। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बाइक की भिड़ंत में एक घायल
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सदर उद्दीन नगर निवासी ब्रजेश (23) पुत्र राजाराम बाइक से उझानी जा रहे थे। रास्ते में छिबऊ खुर्द गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसमें ब्रजेश गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed